प्रयागराज, नवम्बर 12 -- प्रयागराज। जिला प्रशासन ने अलग-अलग विभाग के बकाएदारों को आरसी जारी किया है। अक्तूबर महीने में नौ बड़े बकाएदारों को कुल आठ करोड़ तीन लाख 74 हजार 206 रुपये की आरसी(रिकवरी सर्टिफिकेट) दिया गया है। तमाम मामले तो ऐसे हैं जो बहुत लंबे समय से चले आ रहे हैं। अक्तूबर महीने में जिले में कुल 22146 लोगों को आरसी जारी किया गया। जिनसे 63 करोड़ 85 लाख 34 हजार 720 रुपये वसूला गया है, जबकि अब तक 49 करोड़ 44 लाख 77 हजार 461 रुपये अभी बकाया है। एडीएम वित्त एवं राजस्व ने अफसरों को तत्काल वसूली के निर्देश दिए हैं। सबसे बड़े बकाएदार की बात की जाए तो खाद्य एवं रसद विभाग के कमलभानु सिंह सरोज बाला सिंह एक करोड़ 80 लाख 26 हजार 142 रुपये के बकाएदार हैं। अफसरों ने बताया कि इनकी राइस मिल थी। इन्होंने धान तो लिया, लेकिन कुटाई के बाद चावल नहीं द...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.