जमुई, दिसम्बर 1 -- लक्ष्मीपुर। निज संवाददाता धान की कटनी और रबी फसल की बुआई में तेजी देख जा रहा है। खेतों में नमी समाप्त न हो। इसके लिए किसान धान फसल को थ्रेसर में तैयार कर रहे हैं। क्षेत्र में मजदूरों के अभाव के कारण किसान मशीन का सहारा ले रहे हैं। हालांकि थ्रेसर में धान तैयार करने से पुआल की क्षति देखा जा रहा है। चुंकि थ्रेसर में धान का फसल तैयार करने में किसानों को मजदूरी कम पड़ता है। लेकिन पशुओं के चारा के लिए जो पुआल रखा जाता था। उसमें कमी देखा जा रहा है। थ्रेसर में धान तैयार करने से जो पुआल बचता है। उसे भविष्य में पशुओं के चारा के लिए सुरक्षित नहीं रखा जा सकता है। वैसी स्थिति में अशिक्षित किसान बो पुआल को आग के हवाले कर रहे हैं। जिसे आज की तिथि में गैर कानूनी कहा जा सकता है। लेकिन खेतों का नमी समाप्त न हो इसके लिए किसान धान की कटनी क...