सीतापुर, जून 3 -- लहरपुर, संवाददाता। विकसित कृषि संकल्प अभियान के अन्तर्गत क्षेत्र के ग्राम मोहिउद्दीनपुर,अनियां कलां, मकनपुर में सोमवार को कृषि जागरूकता गोष्ठी का आयोजन किया गया। गोष्ठी में कृषि वैज्ञानिक डा.शिशिर कांत सिंह ने खरीफ फसलों से सम्बंधित धान की उन्नत प्रजाति,धान की सीधी बुआई,जैव उर्वरक एवं संतुलित उर्वरक के प्रयोग की चर्चा करते हुए कृषकों को ड्रोन द्वारा नैनो उर्वरकों का प्रयोग करने की सलाह दी गई। उन्होंने कहा कि इससे श्रम व धन की बचत होगी। पशुपालन वैज्ञानिक डा आनंद सिंह ने पशुपालन में पशुओं के पोषण, प्रबंधन, नश्ल सुधार, हाइब्रिड नेपियर ग्रास तथा पशुपालन के संबंध में जानकारी दी। पशुपालन विभाग के पशुधन प्रसार अधिकारी डा.भारतेंदु वर्मा के द्वारा पशुपालन विभाग के द्वारा पशुपालकों के लिए चलाई जा रही कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.