मऊ, नवम्बर 5 -- मऊ, संवाददाता। जिलाधिकारी प्रवीण मिश्र की उपस्थिति में विकासखंड कोपागंज अंतर्गत ग्राम पंचायत डाडी खास में किसान इंद्रावती पत्नी स्व.जगन्नाथ राय के खेत में धान की क्रॉप कटिंग कराकर फसल उत्पादकता के मापन की गई। जिलाधिकारी की देख रेख में चयनित भूखंड के 10 मीटर के समबाहु त्रिभुज के क्षेत्रफल में क्राप कटाई कराई गई। इस दौरान जिलाधिकारी ने फसल का वजन कराकर पैदावार की जांच की। क्रॉप कटिंग में फसल का वजन 21.05 किग्रा पाया गया। उन्होंने बताया कि पूरे जनपद में धान की फसल की उत्पादकता के मापन के लिए क्राप कटिंग का प्रयोग भारत सरकार द्वारा निर्मित सीसीई एग्री ऐप के माध्यम से शत-प्रतिशत कराई जा रही है। ताकि खरीफ की फसल धान के उत्पादन का सही सही, गुणवत्तापूर्ण एवं विश्वसनीय आंकड़े प्राप्त हो सके। इस दौरान तहसीलदार शैलेन्द्र सिंह, जिला कृ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.