चतरा, अक्टूबर 10 -- कान्हाचट्टी प्रतिनिधि प्रखंड में इस वर्ष लगातार बारिश होने से धान की बंफर खेती हुई है। हर ओर खेत में दूर दूर तक धान का फसल लह लहा रहा है। किसानों द्वारा अपने अपने खेतों में कई किस्मों की धान लगाए गए हैं। खेतों में धान की बालियों को देखकर किसानों के चेहरे खिल रहे हैं। प्रखंड क्षेत्र में चहुओर हरियाली ही हरियाली नजर आ रही है। किसान जागो राणा व उपेंद्र सिंह ने बताया कि हम लोगों ने महिला मंडल व बैंक से कर्ज लेकर धान की खेती की है। कर्ज चुकाने को लेकर हम सभी किसान काफी चिंतित थे। लेकिन इंद्र भगवान हम सब किसानों पर बेहद मेहरबान रहे। समय-समय पर वारिश होती गई, जिसके कारण धान की बफर खेती होने की संभावना है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...