गाजीपुर, दिसम्बर 4 -- जमानियां। कोतवाली क्षेत्र के डिल्लाचावर गांव में खेत में धान की बोझा बांधने के दौरान हुए विवाद में एक महिला को पीटने और दांत काटने के मामले में पीड़िता गीता देवी ने तहरीर दी। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी। गीता देवी ने बताया कि बुधवार की सुबह लगभग 10:30 बजे उनके पति खेत पर धान की बोझा बांधने जा रहे थे। इसी दौरान गांव की गुड़िया और कुसुम वीडियो बनाने लगीं। उनके पति के प्रतिरोध करने पर दोनों महिलाओं ने गाली-गलौज शुरू कर दिया। शोर सुनकर जब गीता देवी मौके पर पहुंचीं तो विपक्षीगणों ने उन्हें लात-घूंसों से मारना-पीटना शुरू कर दिया। आरोप है कि हमले के दौरान किसी एक ने उनके बाएं हाथ में दांत भी काट लिया। प्रभारी निरीक्षक राम सरन नागर ने बताया कि तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच की जा रही है।
हिंदी हिन्दु...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.