बिहारशरीफ, नवम्बर 29 -- धान का बोझा लेकर आ रही विधवा को वाहन ने कुचला, रेफर शेखपुरा, हिन्दुस्तान संवाददाता। शाहपुर-शेखपुरा रोड में कुसुम्भा गांव के समीप धान का बोझा लेकर सड़क किनारे से आ रही विधवा महिला को एक अनियंत्रित पिकअप वैन ने कुचल दिया। हादसे में कुसुम्भा गांव की 32 वर्षीया शकरी देवी गंभीर रूप से घायल हो गई है। स्थानीय लोगों द्वारा घायल को इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद उसे पावापुरी रेफर कर दिया है। महिला को सड़क पर तड़पता छोड़कर चालक वाहन लेकर भाग निकलने में सफल रहा। स्थानीय लोगों ने बताया कि महिला दो छोटे बच्चों की मां है। एक साल पहले पति की मौत हो गई थी। मेहनत मजदूरी कर वह अपने बच्चों का पालन पोषण करती है। अब महिला के घायल हो जाने के बाद दोनों बच्चों का पालन पोषण पर संकट गहरा गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.