पीलीभीत, जनवरी 8 -- पीलीभीत। मंडी समिति में धान का उठान कम होने पर एआर कोआपरेटिव डा.प्रदीप कुमार ने नाराजगी जताई। स्टाक अधिक और उठान कम होने की स्थिति में सुधार को कहा है। बुधवार को एआर कोआपेरटिव ने मंडी में निरीक्षण किया तो ऊंचे ऊंचे ढेर लगे मिले। मंडी से धान का सही से उठान होने की स्थितियां नहीं दिखीं। इसमें सुधार के लिए कहा गया है। ताकि खरीद प्रभावित न हो। कुछ केंद्रों पर धान की बिक्री और तौल का लेकर किसानों से जानकारियां भी लीं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...