महाराजगंज, फरवरी 6 -- नौतनवा, हिन्दुस्तान संवाद। नौतनवा थाना क्षेत्र के गांव महुअवा नंबर एक टोला गोपलापुर निवासी किसान सुनील चौधरी दूसरे दिन गुरुवार को भी नौतनवा तहसील परिसर में धरने पर बैठा रहा। किसान का आरोप है कि एक मिलर ने उसके धान का पैसा हड़प लिया है। मांगने पर हीला हवाली कर हैरान व परेशान कर रहा है। किसान का आरोप है कि बीते 2023 में संपतिहा में स्थित एक राइस मिल पर धान दे देने के बाद पैसा न दिया जा रहा है। राइस मिल के दोनों जिम्मेदार पैसा हड़पना चाह रहे हैं। परेशान होकर अधिकारियों से न्याय की गुहार लगाई, लेकिन वहां से भी उसे न्याय नहीं मिलने पर अनिश्चितकालीन धरने पर बैठना पड़ा। पीड़ित ने अधिकारियों से मामले का संज्ञान लेते हुए उसके फसल के धान का पैसा 5 लाख 58 हजार दिलाते हुए आवश्यक कार्रवाई करने की मांग की।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.