बरेली, नवम्बर 19 -- नवाबगंज। धान का टोकन काटने को लेकर एक किसान की मंडी समिति के एक कर्मचारी से नोकझोंक हो गई। जिससे गुस्साए मंडी समिति के कर्मचारी ने किसान की पिटाई कर दी। इसके बाद वहां मौजूद किसान भड़क उठे। गुस्साए किसानों ने खूब हंगामा काटा। सूचना पर क्षेत्रीय विपणन अधिकारी ने किसानों को समझाया। बाद में मारपीट करने वाले मंडी समिति कर्मचारी ने किसान से माफी मांगी तब किसान शांत हुए। किसानों का धान तौलने के लिए उपमंडी स्थल में 16 धान क्रय केंद्र खोले गए हैं। जिनपर धान तौल के लिए किसानों में मारामारी मची हुई है। जिसे देखते हुए किसानों को धान तौलाने के लिए टोकन जारी किए जा रहे हैं। बुधवार सुबह धान तौल के लिए टोकन पाने को मंडी के गेट पर किसानों की भीड़ जुटी थी। इसी बीच टोकन काट रहे मंडी समिति के एक कर्मचारी से टोकन लेने आए ग्रेम गांव के किसान ...