अमरोहा, अक्टूबर 1 -- हसनपुर, संवाददाता। निजी आढ़तों पर शासन द्वारा निर्धारित से कम मूल्य पर धान खरीदने व सोमवार रात से तौल बंद होने के विरोध में मंगलवार सुबह भाकियू बीआर आंबेडकर कार्यकर्ताओं ने अमरोहा अड्डे पर गजरौला व अमरोहा मार्ग जाम कर दिया। करीब एक घंटे तक विरोध-प्रदर्शन जारी रहा। बाद में पुलिस के अनुरोध पर धरना मंडी समिति में शिफ्ट किया गया। संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष डा. दिग्विजय सिंह भाटी के संग दर्जनों कार्यकर्ता मंगलवार सुबह करीब 11 बजे अमरोहा अड्डे पर पहुंचे और बाईपास मार्ग पर धरना देकर बैठ गए। इससे संभल-गजरौला व अमरोहा मार्ग का अवागमन बंद हो गया। डा.दिग्विजय भाटी ने आरोप लगाया कि मंडी समिति में आढ़ती किसानों के धान को औने-पौने दामों में खरीदकर किसानों के साथ लूट-खसोट कर रहे हैं। धान का सरकारी रेट 2369 व 2389 रुपये है, लेकिन आढ़त...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.