गिरडीह, फरवरी 7 -- बगोदर, प्रतिनिधि। धान किसानों को परेशानियां पीछा नहीं छोड़ रहा है। सरकारी स्तर पर धान क्रय केंद्र नहीं खुलने से पहले तो किसानों ने औने-पौने दामों में बिचौलियों के पास धान बेच दिया। इस बीच जब सरकारी स्तर पर धान क्रय केंद्र का संचालन शुरू हुआ तब पिछले एक महीने से मिल के द्वारा धान का उठाव नहीं किया जा रहा है। इससे पैक्सों में धान भरा पड़ा है। जिस उद्देश्य से किसानों ने पैक्सों में धान बेच था वह उद्देश्य पूरा नहीं हो रहा है। चूंकि धान का ऑनलाइन नहीं होने से धान उठाव नहीं हो रहा है और धान उठाव नहीं होने से किसानों को धान का दाम नहीं मिल रहा है। इससे किसानों में सरकारी तंत्र के खिलाफ नाराजगी है। इधर किसानों का धान पैक्सों में ऑनलाइन नहीं होने से नाराज किसानों ने बगोदर स्थित जरमुन्ने पूर्वी पैक्स में शुक्रवार को एक दिवसीय धरन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.