जमशेदपुर, दिसम्बर 14 -- पूर्वी सिंहभूम जिले में धान की वास्तविक उपज और न्यूनतम समर्थन मूल्य पर होने वाली खरीद के बीच कोई तालमेल नहीं है। राज्य खाद्य निगम जो आपूर्ति विभाग का ही एक अंग है, उसे भी तीन गुना अधिक का लक्ष्य देने से परहेज नहीं है। यह मामला धान की वास्तविक उपज और खरीद के बीच होने वाले काले खेल की ओर इशारा करता है। पूर्वी सिंहभूम को इस बार भी धान अधिप्राप्ति योजना के तहत राज्य में सर्वाधिक छह लाख क्विंटल खरीद का लक्ष्य मिला है। जिले में धान की खेती का रकबा एक लाख 10 हजार हेक्टेयर है। हालांकि इस बार मौसमी कारणों से 95,256 हेक्टेयर में ही धान की खेती हुई थी। इतनी जमीन पर औसत उपज के हिसाब से कुल दो लाख 38 हजार 140 क्विंटल धान की उपज ही संभव है। इसकी वजह यह है कि जिले में धान की औसत उपज 2500 किलो प्रति हेक्टेयर है। जिला कृषि पदाधिकार...