आजमगढ़, नवम्बर 8 -- जहानागंज, हिन्दुस्तान संवाद। स्थानीय थाना क्षेत्र के नवापूरा खालसा गांव में शुक्रवार की शाम खेत में धान काट रही महिला की सर्प दंश से मौत हो गयी। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जहानागंज थाना क्षेत्र के नवापूरा गांव निवासी 32 वर्षीया सरिता पत्नी किशोर खरवार शुक्रवार की शाम खेत में धान की फसल काट रही थी। इस दौरान उसे जहरीले सांप ने डंस लिया। कुछ ही देर बाद महिला की हालत बिगड़ने लगी। वह घर पहुंच कर परिवार के लोगों को जानकारी दी। परिजन उसे लेकर जहानगंज अस्पताल पहुंचे। डॉक्टर ने हालत गंभीर देख रेफर कर दिया। परिजन महिला लेकर मंडलीय अस्पताल पहुंचे, डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृत महिला की तीन बेटी और एक बेटा हैं। घटना के बाद से परिव...