बिहारशरीफ, नवम्बर 18 -- धान काटने गये किसान की करंट से मौत शेखपुरा, हिन्दुस्तान संवाददाता। सदर प्रखंड के बिहटा गांव में मंगलवार को एक किसान की मौत करंट की मृतक की पहचान 30 वर्षीय मेघु यादव के रूप में की गयी है। बताया जाता है कि दोपहर में किसान अपने खेत में धान काटने गया था। पहले से बिजली खंभे से 11 हजार बोल्ट का तार टूटकर खेत में गिरा हुआ था। धान काटने के दौरान करंट की चपेट में आ गया। बाद में परिवार के सदस्य उसे गंभीर स्थिति में सदर अस्पताल लाये। लेकिन, डॉक्टर ने देखने के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। ग्रामीणों ने बिजली बोर्ड को मौत का जिम्मेवार ठहराते हुए मुआवजा देने की मांग की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.