देवघर, नवम्बर 18 -- देवघर। मोहनपुर थाना क्षेत्र के कटवन गांव में धान काटने को लेकर सोमवार को दो पक्षों के बीच अचानक विवाद भड़क गया। मामूली विवाद ने कुछ ही देर में गंभीर रूप ले लिया, जब एक पक्ष के लोगों ने घटना स्थल के पास तेज धमाका कर दिया। धमाके की आवाज सुनते ही गांव में अफरा-तफरी मच गई और लोग घरों से बाहर निकल आए। पूरे इलाके में तनाव का माहौल बन गया। घटना की जानकारी दूसरे पक्ष ने तुरंत पुलिस को दी, जिसके बाद मोहनपुर थाना की टीम मौके पर पहुंची। ग्रामीणों के अनुसार, दोनों पक्षों के बीच खेत की मेड़ और धान काटने को लेकर लंबे समय से तकरार चल रही थी। सुबह एक पक्ष धान कटाई के लिए खेत में पहुंचा, जिस पर दूसरे पक्ष ने आपत्ति जताई। बहस बढ़ते-बढ़ते विवाद में बदल गई और तनाव इतना बढ़ गया कि एक पक्ष के लोगों ने विरोध जताने के लिए धमाका कर दिया। धमाके...