मिर्जापुर, दिसम्बर 4 -- जमालपुर(मिर्जापुर)। जिले के जमालपुर थाना क्षेत्र के बियरही गांव में बुधवार की शाम हार्वेस्टिंग के दौरान थ्रेसर से निकली चिंगारी से गांव निवासी किसान अंजनी सिंह का धान और धान का गट्ठर एवं पुआल जलकर राख हो गया। मौके पर एकत्रित लोगों ने आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। खड़ेहरा निवासी नंदलाल सिंह का ढाई बीघा भूमि बटाई पर लेकर अंजनी धान की खेती किए हुए थे। बुधवार की शाम थ्रेसरिंग के दौरान आग लग जाने से करीब एक बीघा धान का पुआल और करीब डेढ़ बीघा धान का गट्ठर जलकर राख हो गया, इससे उन्हें हजारों रुपये की क्षति हुई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...