पूर्णिया, फरवरी 2 -- पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। सहकारिता विभाग एवं वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग बिहार सरकार के मंत्री प्रमोद चंद्रवंशी द्वारा विभागीय अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक रविवार को की गई। समीक्षा बैठक में संयुक्त निबंधक सहयोग समितियां पूर्णिया प्रमंडल पूर्णिया, संयुक्त निबंधक अंकेक्षण प्रबंध निदेशक, जिला केंद्रीय सहकारी बैंक लिमिटेड पूर्णिया, जिला सहकारिता पदाधिकारी, जिला अंकेक्षण पदाधिकारी,सहायक निबंधक सहयोग समितियां पूर्णिया अंचल पूर्णिया तथा प्रखंड स्तरीय सभी पदाधिकारी उपस्थित थे। समीक्षा बैठक में मंत्री द्वारा धान अधिप्राप्ति सहित विभिन्न विभागीय योजनाओं के संबंध में महत्वपूर्ण निर्देश दिया गया। जिसमें योजना का लाभ अधिक से अधिक किसानों को दिलाने एवं अन्य योजनाओं क्रमशः कॉमन सर्विस सेंटर, सीएससी, बिहार राज फसल सहायता यो...