चक्रधरपुर, दिसम्बर 15 -- चक्रधरपुर।चक्रधरपुर प्रखंड कार्यालय सभागार में सोमवार को धान अधिप्राप्ति को लेकर अंचलाधिकारी सुरेश कुमार सिन्हा ने कर्मियों और किसानों के साथ बैठक की। बैठक में अंचलाधिकारी ने कहा कि 17 दिसंबर को गोपीनाथपुर लैंप्स में धान अधिप्राप्ति केंद्र का विधिवत उद्घाटन किया जाएगा। उसके बाद किसान अपनी धान को लैंप्स में बेच सकते है। उन्होंने कहा कि इस बार प्रति क्विंटल 2450 रुपए धान की कीमत किसानों की मिलेगी। साथ ही कहा कि इस बार किसानों को एक मुस्त राशि उनके खाता में भेजा जाएगा। मौके पर प्रखंड कृषि पदाधिकारी दिलीप कुमार महतो समेत किसान और कर्मी मौजूद थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...