पाकुड़, दिसम्बर 6 -- पाकुड़िया। धान अधिप्राप्ति 2025-26 के सफल क्रियान्वयन को लेकर शुक्रवार को प्रखंड सभागार में प्रखंड विकास पदाधिकारी सोमनाथ बनर्जी की अध्यक्षता में प्रखंड के सभी लैम्प्स सचिव, कृषक मित्र, जनवितरण प्रणाली विक्रेताओ के साथ बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में सभी को अधिक से अधिक किसानों का पंजीकरण करवाने के साथ-साथ नजदीकी धान अधिप्राप्ति केंद्र में ही धान बिक्री करने हेतु किसानों को जागरूक करने का निर्देश दिया गया। पाकुड़िया प्रखंड में तीन धान अधिप्राप्ति केंद्र पाकुड़िया, बन्नोग्राम और श्रीरामपुर में धान क्रय किया जाना है। इस बार किसानों को धान देने के साथ ही साथ सात दिनों के अंदर एकमुश्त 2469 रुपये प्रति क्विंटल के दर से भुगतान उनके बैंक खाता में किया जायेगा। बैठक में प्रखंड सहकारिता प्रसार पदाधिकारी, प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.