पाकुड़, दिसम्बर 16 -- लिट्टीपाड़ा। प्रखंड में खरीफ विपणन मौसम 2025-26 के तहत सोमवार को किसानों से धान अधिप्राप्ति हेतु धान अधिप्राप्ति केन्द्र, लिट्टीपाड़ा का विधिवत उद्घाटन किया गया। उद्घाटन समारोह में बीस सूत्री अध्यक्ष प्रसाद हांसदा, प्रखंड विकास पदाधिकारी संजय कुमार, मुखिया शिव टुडू एवं प्रगतिशील कृषक सुबोधन मड़ैया ने संयुक्त रूप से फीता काटकर एवं दीप प्रज्वलित कर केन्द्र का शुभारंभ किया। इस अवसर पर धान अधिप्राप्ति केन्द्र परिसर में कृषक गोष्ठी का भी आयोजन किया गया। जिसमें बड़ी संख्या में किसान, लैम्पस सचिव, कृषक मित्र एवं विभागीय पदाधिकारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रखंड विकास पदाधिकारी संजय कुमार ने किसानों को सरकार की धान अधिप्राप्ति नीति की विस्तृत जानकारी देते हुए बताया कि किसानों को धान का समर्थन मूल्य 2450 रु प...