बेगुसराय, जनवरी 30 -- नावकोठी, निज संवाददाता। धान अधिप्राप्ति में बेगूसराय जिले का लक्ष्य बढ़ाए जाने पर नावकोठी प्रखंड में किसानों एवं पैक्स प्रतिनिधियों ने खुशी जताई है। इस अवसर पर प्राथमिक कृषि साख सहयोग समिति (पैक्स) में पैक्स अध्यक्ष रणवीर कुमार के नेतृत्व में किसानों के बीच मिठाई बांटकर हर्ष व्यक्त किया गया। पैक्स अध्यक्ष रणवीर कुमार ने कहा कि यह उपलब्धि किसानों के हित में एक बड़ा कदम है। इसके लिए केंद्रीय मंत्री सह बेगूसराय सांसद गिरिराज सिंह, बिहार सरकार के गन्ना मंत्री श्री संजय कुमार पासवान, पशुपालन एवं मत्स्य मंत्री सुरेंद्र मेहता तथा सोनपुरा पैक्स अध्यक्ष विजय कुमार उर्फ पप्पू सिंह को बधाई दी गई। उन्होंने कहा कि यह जीत राष्ट्रवादी किसानों की है और इससे राष्ट्र विरोधी ताकतों को सबक मिलेगा। उन्होंने कहा कि देश और समिति को आगे बढ़...