मधुबनी, दिसम्बर 1 -- मधुबनी, निज संवाददाता। समस्या के समाधान के लिए बीसीओ द्वारा पैक्सों की उपेक्षा किये जाने और उच्चाधिकारियों के द्वारा पैक्सों का शोषण किये जाने के खिलाफ रहिका प्रखंड के पैक्स धान अधिप्राप्ति नहीं करेंगे। सोमवार को इसके लिए सहकार भवन में बैठक कर सर्वसम्मति से प्रस्ताव पारित किया गया। इस दौरान धान अधिप्राप्ति से जुड़ी समस्याओं पर विस्तार से चर्चा की गई। सभी अध्यक्षों ने बताया कि इस वर्ष किसानों को धान बेचने में अत्यधिक कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। अध्यक्षों ने आरोप लगाया कि समस्या आने पर बीसीओ मोबाइल नहीं उठाते हैं। जिससे किसानों का धान जमा कराने की प्रक्रिया प्रभावित हो रही है। इसके अतिरिक्त परियोजना से जुड़े कुछ अधिकारियों द्वारा जांच के नाम पर गलत व्यवहार किए जाने की भी शिकायत सामने आई। व्यापार मंडल अध्यक्ष विश्वज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.