पाकुड़, दिसम्बर 15 -- महेशपुर, एक संवाददाता। प्रखंड के कानीझाड़ा एवं दमदमा लैंप्स में सोमवार को धान अधिप्राप्ति कार्य का शुभारंभ बीडीओ डॉ़ सिद्धार्थ शंकर यादव एवं सीओ संजय कुमार सिन्हा ने सांसद प्रतिनिधि, झामुमो प्रखंड अध्यक्ष, मुखिया व अन्य अधिकारियों के उपस्थिति में फीता काटकर किया। मौके पर प्रखंड सहकारिता पदाधिकारी नौरिक रविदास, प्रखंड कृषि पदाधिकारी राजेश रमन, सहायक तकनीकी प्रबंधक व जनप्रतिनिधि उपस्थित थे। मौके पर उपस्थित प्रखंड सहकारिता पदाधिकारी नौरिक रविदास ने जानकारी देते हुए बताया कि इस वर्ष प्रखंड के लिए 40 हजार क्विंटल धान अधिप्राप्ति का लक्ष्य प्राप्त है। धान अधिप्राप्ति का कार्य 15 दिसंबर 2025 से लेकर 31 मार्च 2026 तक चलेगा। धान अधिप्राप्ति कार्य के वक्त दोनों ही लैंप्सों में प्रतिनियुक्त पर्यवेक्षक उपस्थित थे। साथ ही सांसद प्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.