चंदौली, फरवरी 5 -- धानापुर(चंदौली), हिन्दुस्तान संवाद। धानापुर थाना क्षेत्र में चोरियों का सिलसिला नहीं थम रहा है। इससे पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठने लगे हैं। बीते बुधवार की रात चोरों ने दो पान-बिस्कुट की दुकानों को निशाना बनाया और 30 हजार रुपये से अधिक मूल्य का सामान चोरी कर लिया। इस घटना के बाद से ग्रामीणों में जहां नाराजगी है। वहीं क्षेत्र में दहशत फैल गई है। पहली घटना तोरवा चट्टी पर स्थित संजय पान भंडार में हुई। चोरों ने लोहे की गुमटी का ताला तोड़कर बिस्कुट, सिगरेट, बीड़ी, गुटखा, पान, सुपारी सहित लगभग 20 हजार रुपये मूल्य से अधिक का सामान चुरा लिया। तोरवा गांव निवासी संजय चौरसिया अपनी दुकान बंद कर बुधवार शाम घर चले गए थे। गुरुवार सुबह जब वे दुकान खोलने पहुंचे तो गुमटी का ताला टूटा देख दंग रह गए। क्योंकि चोरों ने उक्त दुकान का सारा...