चंदौली, नवम्बर 16 -- धानापुर (चंदौली) हिन्दुस्तान संवाद। धानापुर थाना चौराहा के समीप स्थित रेडिमेट कपड़ा की दुकान में बीते शनिवार की देर रात शार्ट सर्किट से आग लग गई। मौके पर पहुंचे दुकानदार आसपास के लोगों की मदद से काफी प्रयास के बाद आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक लाखों का कपड़ा जलकर खाक हो गया। धानापुर कस्बा निवासी दिनेश यादव की थाना के समीप चौराहे पर रेडिमेट कपड़े की दुकान है। बीते शनिवार की रात दिनेश दुकान बंद कर घर चला गया। वहीं देर रात दुकान के आसपास रहने वालों ने दुकान में आग लगने की सूचना दी। इसकी जानकारी होने पर दुकानदार दुकान पर पहुंचकर आसपास के लोगों के सहयोग से आग पर काबू पाया। लेकिन दुकान का सारा सामान जल गया। दुकानदार के अनुसार लगभग दस लाख का सामान जल गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.