गढ़वा, जुलाई 23 -- गढ़वा, संवाददाता। पिछले करीब पांच दिनों से बारिश नहीं होने से धान रोपनी के काम में तेजी आई है। सदर प्रखंड से लेकर सुदूरवर्ती प्रखंडों में भी किसान युद्ध स्तर पर खेतों को तैयार कर उनमें धानरोपनी का काम शुरू कर दिया है। 16 जुलाई तक हुए लगातार बारिश के कारण जिलेभर में धानरोपनी का कार्य बाधित था। बारिश बंद होने के बाद से ही गांवों धानरोपनी के काम में तेजी आई है। अबतक लक्ष्य का 8.28 प्रतिशत हिस्से में धानरोपनी का काम हुआ है। पिछले साल के बनिस्पत अबकी साल धानरोपनी की अच्छी स्थिति है। 19 जुलाई 2024 तक धानरोपनी का काम शुरू भी नहीं हुआ था। अधिक बारिश होने का सर्वाधिक असर दलहन, तेलहन और मक्का की खेती पर पड़ा है। बुवाई नहीं होने के कारण टांड़ खेत खाली पड़े हुए हैं। उससे किसानों को भारी नुकसान का अनुमान है। कृषि विभाग के आंकड़ों के ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.