गढ़वा, दिसम्बर 17 -- चिनिया। प्रखंड कार्यालय प्रांगण में बुधवार को धान क्रय केंद्र का शुभारंभ प्रखंड प्रमुख सुनैना देवी, प्रखंड विकास पदाधिकारी सुबोध कुमार ने संयुक्त रूप से नारियल फोड़ फीता काटकर किया। मौके पर बीडीओ ने कहा कि धन क्रय केंद्र खुल जाने से यहां के किसानों को धान विक्रय करने में काफी सुविधा होगी। जैसे-जैसे किसान का मैसेज आएगा उसी के तहत धान लिया जाएगा। वहीं पैक्स अध्यक्ष बंशीधर यादव ने कहा पहले दिन किसान से 100 क्विंटल खरीदा गया है। मौके पर विधायक प्रतिनिधि जगदीश सिंह, अंचल निरीक्षक विनय कुमार, राजस्व कर्मचारी विनोद कुमार, दुबे प्रखंड सहायक नुमान अंसारी, कौशल कुमार, अमित कुमार, किसान रवि प्रसाद, कैलाश यादव सहित कई अन्य किसान उपस्थित थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...