चक्रधरपुर, सितम्बर 25 -- चक्रधरपुर। सेवा पखवाड़ा के तहत चक्रधरपुर नगर मंडल के वार्ड संख्या 19 धातकीडीह सामुदायिक भवन में कार्यक्रम प्रभारी दीपक सिंह की अगुवाई में स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन हुआ। शिविर में स्वास्थ्य विभाग की टीम ने लोगों की ब्लड जांच, शुगर जांच की। साथ ही मौसमी बीमारियों को लेकर लोगों को जागरूक किया। वहीं बुखार, सर्दी-खांसी, मलेरिया आदि के मरीजों की जांच कर उन्हें दवा वितरण किया गया। शिविर में मुख्य रूप से भाजपा प्रदेश महिला मोर्चा की उपाध्यक्ष मालती गिलुवा, एसटी मोर्चा जिलाध्यक्ष तीरथ जामुदा, ललित मोहन गिलुवा, बिमला प्रसाद, शिवलाल रवानी, अभिजीत चटर्जी, कमलेश महतो, परितोष महतो, कैलाश तांती समेत काफी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.