नई दिल्ली, फरवरी 13 -- नई दिल्ली, प्र.सं.। त्रिवेणी कला संगम में कलाकार प्रियंका चांदवानी की एकल प्रदर्शनी सूत्रम : थ्रेड्स ऑफ मेमोरीज एंड माइग्रेशन का आयोजन किया जा रहा है। प्रदर्शनी 22 फरवरी तक प्रतिदिन सुबह 11 बजे से रात 8 बजे तक खुली रहेगी। कलाकार ने धागों के माध्यम से स्मृतियों, प्रवास और परिवार की मजबूती की कहानी को कलात्मक रूप दिया है। प्रियंका बताती हैं कि उनके दादा-दादी विभाजन के बाद दिल्ली आए थे। वे अपने साथ केवल यादें और नए जीवन की उम्मीद लेकर आए थे। संघर्ष, साहस और परिवार को जोड़कर रखने वाली नाजुक ताकत उनके काम की प्रेरणा बनी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...