मेरठ, फरवरी 10 -- मेरठ में धागा कारोबारी को अगवा कर 20 लाख वसूलने के मामले में लोहियानगर थाने में तैनात दोनों दरोगा पर मुकदमा दर्ज करते हुए उन्हें सस्पेंड कर दिया गया है। एसएसपी ने इस मामले में कार्रवाई की है। लिसाड़ी गेट थाने के धागा कारोबारी रासिक को लोहियानगर थाने में तैनात दो दरोगा ने अगवा करते हुए 20 लाख रुपये वसूले थे। इस मामले में एसएसपी ने लिसाड़ी गेट थाने में धागा कारोबारी की तहरीर पर दोनों दरोगा के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया। जांच पड़ताल के बाद दोनों आरोपियों को सस्पेंड कर दिया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.