भागलपुर, जनवरी 17 -- सुल्तानगंज। निज संवाददाता बाथ थाना क्षेत्र स्थित धांधी बेलारी के मनरेगा भवन में बनाए पैक्स के धान गोदाम का ताला चोरों ने तोड़ दिया। पैक्स अध्यक्ष दिलीप कुमार ने बताया कि पैक्स में खरीद किए गए धान मनरेगा भवन में रखे थे। चोरों ने धान रखा गोदाम में लगे तीन ताला को तोड़ दिया है। आशंका है कि थोड़ा बहुत धान चोर चुरा कर ले गए हैं। स्टॉक से मिलान किए जाने के बाद ही कुछ स्पष्ट हो पाएगा। पैक्स अध्यक्ष ने बताया कि बाथ थानाध्यक्ष और बीसीओ को इसकी मौखिक सूचना दी गई है। बाथ थानाध्यक्ष मंटू कुमार ने बताया कि पैक्स अध्यक्ष ती सूचना पर पुलिस स्थल पर जाकर जांच कर रही है। बीसीओ मनोज कुमार ने बताया कि उन्हें सूचना नहीं मिली है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...