नई दिल्ली, जुलाई 30 -- भारत ने गुरुवार को विश्व चैंपियनशिप ऑफ लीजेंड्स के सेमीफाइनल में चिर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान के खिलाफ खेलने से इनकार कर दिया। टीम ने पहलगाम में हुए भीषण आतंकवादी हमले के बाद पड़ोसी देश के साथ किसी भी द्विपक्षीय खेल संबंध के खिलाफ देश के रुख का हवाला दिया है। शिखर धवन, इरफान पठान, हरभजन सिंह, युवराज सिंह, सुरेश रैना जैसे दिग्गज खिलाड़ियों की मौजूदगी वाली भारतीय टीम पहले ही आतंकवादी हमले और फिर भारत द्वारा शुरू किए गए 'ऑपरेशन सिंदूर' के बाद पाकिस्तान के खिलाफ नहीं खेलने की इच्छा जता चुकी है। भारत ने टूर्नामेंट के पहले ग्रुप चरण मुकाबले में भी इसी तरह का रुख अपनाया था। ऑपरेशन सिंदूर के बाद उस मैच में भारत के कई शीर्ष पूर्व क्रिकेटरों ने पाकिस्तान के खिलाफ खेलने से इनकार कर दिया था। भारत को गुरुवार को एजबेस्टन क्रिकेट ग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.