सुल्तानपुर, दिसम्बर 18 -- कुड़वार, संवाददाता ।क्षेत्र के जूनियर हाईस्कूल अगई के प्रांगण में सकल हिन्दू सम्मेलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में अभय चैतन्य फलाहारी मौनी महराज रहे तथा मुख्य वक्ता के रूप में आरएसएस के प्रांत प्रचारक रमेश उपस्थित रहे ।सभी अतिथियों का स्वागत सत्कार चिकित्सक डॉ डीएस मिश्रा द्वारा किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत मां भारती के चित्र पर पूजन अर्चन के साथ शुरू हुआ। मौनी महराज ने कहा कि सभी धर्मों की उत्पत्ति निश्चित है। लेकिन सनातन धर्म अनादि काल से है। भारतीय संस्कृति जिस संकल्प को लेकर यहां तक पहुंची है। उसके साथ तीन चीज दिखाई दे रहे है वसुंधरा देवी साक्षात लक्ष्मी हैं। मां भगवती स्वयं भगवान सूर्य की आभा मंडल से अभिमंत्रित है। भारत माता का भूमि पूजन साकार होगा तब, जब भारत माता को अपनी माता मान...