मुरादाबाद, मार्च 23 -- शरीफ नगर के मंजू देवी इंटर कॉलेज में रविवार को एक विशाल सत्संग का आयोजन किया गया। यह आयोजन शरीफ नगर के वरिष्ठ नागरिक एवं समाजसेवी तुलाराम सिंह के सौजन्य से हुआ। सत्संग में मेरठ से आए गुरुदेव संजय सिंह शास्त्री ने अपने प्रवचन में सभी लोगों को इंसानियत का पाठ सिखाया गया। अपने प्रवचन में उन्होंने कहा कि कोई भी मनुष्य चाहे वह किसी भी जाति धर्म से संबंध रखता हो, उसे सभी जीवों और मनुष्य पर दया करनी चाहिए। हर मनुष्य को एक दूसरे के सुख-दुख में काम आना चाहिए, यही हमारा धर्म कहता है। हर धर्म हमें दया और एक दूसरे की सहायता करना सिखाता है। संजय सिंह शास्त्री ने छोटे-छोटे बच्चों को विशेष रूप से अपने पास बुलाया और उन सभी को धार्मिक शास्त्रों के बारे में समझाते हुए आशीर्वाद प्रदान किया। सत्संग में मुनीमपुर, कुआं खेड़ा, ताराबाद, ना...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.