लखनऊ, फरवरी 20 -- मोहनलालगंज। मोहनलालगंज के सिसेंडी में गुरुवार की दोपहर एक धार्मिक स्थल पर मधुमक्खियों ने हमला कर दिया। मधुमक्खी के हमले में कई महिलाएं जख्मी हो गई। लोगों ने धुआं कर किसी तरफ मधुमक्खियों को भगाया। सिसेंडी में एक धार्मिक स्थल पर गुरुवार को लोगों की भीड़ रहती है। दोपहर के समय अचानक मधुमक्खियों ने हमला कर दिया। उस समय महिलाओं की संख्या अधिक थी। जिससे वहां भगदड़ मच गई। लोगों ने धुआं कर आक्रोशित मधुमक्खियों को वहां से भगाया। मधुमक्खी के डंक मारने से रूपवती, गीता, रुची, वैष्णवी, रीना, संध्या, संजना, ज्योति, कमलेश व रमाकांत सहित कई लोग जख्मी हो गए। जिन्हें निजी अस्पताल में उपचार कराया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.