मुजफ्फरपुर, फरवरी 22 -- मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। चाणक्य विद्यापति सोसाइटी की ओर से यज्ञोपवीत संस्कार महोत्सव का आयोजन 26 फरवरी को धर्म समाज संस्कृत महाविद्यालय रामबाग में होगा। इसकी तैयारी को लेकर रविवार को बाबा गरीबनाथ मंदिर परिसर में सोसाइटी के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह मंदिर के प्रधान पुजारी पंडित विनय पाठक की अध्यक्षता में बैठक हुई। कहा कि इस साल 14वां यज्ञोपवीत संस्कार महोत्सव हो रहा है। इसके लिए 101 बरुआ का अबतक निबंधन हुआ है। कहा कि महोत्सव में आने वाले बरुआ व उनके परिजन के ठहरने व भोजन का प्रबंधन सोसाइटी की ओर से होगा। 51 आचार्य संस्कार कराएंगे। मौके पर संयोजक पंडित शंभूनाथ चौबे, पंडित नवल किशोर मिश्र, पंडित शंभूनाथ मिश्र, पंडित अजय कुमार चौधरी, पंडित मनोज ठाकुर, पप्पू झा, उदय झा, स्नेह कुमार झा, पिंकू, अशोक झा, संकेत मिश्रा ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.