प्रयागराज, जनवरी 31 -- हाईकोर्ट बार एसोसिएशन ने शनिवार को न्याय लीगल इंटर्नशिप कार्यक्रम के तहत लॉ ऑफ क्राइम विषयक संगोष्ठी का आयोजन किया। न्याय लीगल इंटर्नशिप की प्रभारी निवेदिता कौंडिन्य के मार्गदर्शन में लाइब्रेरी हॉल में आयोजित संगोष्ठी का उद्देश्य विधि के विद्यार्थियों को अपराध कानून के सैद्धांतिक एवं व्यावहारिक पक्षों से अवगत कराते हुए उनमें न्यायिक दृष्टिकोण का विकास करना था। संगोष्ठी के मुख्य वक्ता न्यायमूर्ति प्रवीण कुमार गिरि ने इंटर्नशिप कर रहे विद्यार्थियों को अपराध कानून की जटिलताओं, न्यायिक विवेचना और व्यावहारिक चुनौतियों से परिचित कराया। उन्होंने कहा कि कानून केवल पुस्तकों तक सीमित नहीं है, बल्कि समाज की वास्तविक समस्याओं से जुड़कर ही उसका सही अर्थ और उद्देश्य स्पष्ट होता है। उन्होंने विद्यार्थियों को नैतिक मूल्यों, निष्पक्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.