अयोध्या, सितम्बर 8 -- भदरसा, संवाददाता। योगिराज भरत की तपोभूमि पर प्रति वर्ष आयोजित होने वाले भरतकुंड महोत्सव का 27 वां आयोजन धर्म व संस्कृति को समर्पित होगा। महोत्सव में देश के प्रमुख धर्मों एवं पंथों की भागीदारी होगी। यह आयोजन सात अक्टूबर से 13 अक्टूबर तक किया जाएगा। यह निर्णय रविवार को कार्यालय में आयोजित भरतकुंड महोत्सव न्यास कोर कमेटी की बैठक में लिया गया। न्यास अध्यक्ष अंजनी कुमार पाण्डेय और संस्थापक सचिव अम्बरीष चन्द्र पाण्डेय ने बताया कि इस वर्ष पारंपरिक कार्यक्रमों दुरदुरिया पूजन,गरबा महारास,राष्ट्रीय दंगल,रन फॉर भरत हाफ मैराथन,सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ अन्य कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। संयोजक निर्वतमान मेयर ऋषिकेश उपाध्याय ने बताया कि महोत्सव के तहत भरत की तपोभूमि नंदीग्राम में धर्म,संस्कृति व अध्यात्म की भावभूमि पर आधारित विद...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.