गाजीपुर, फरवरी 27 -- सैदपुर, हिन्दुस्तान संवाद। औड़िहार के वराह मन्दिर पर महाशिवरात्रि के दिन शृंगार कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान मैहर शक्तिपीठ के प्रधान पुजारी पवन महाराज ने कहा कि धर्म समाज को जोड़ने का कार्य करता है। धर्म पवित्र है, वह व्यक्ति के आध्यात्मिक चेतना को ऊर्जा प्रदान करता है। धर्म का मूल आधार त्याग, मानव सेवा, जीवो पर दया और विश्व बंधुत्व को स्थापित करना है। उन्होंने कहा कि धर्म व्यक्ति को अपने चैतन्य से जोड़ने का माध्यम है। धर्म दया, करुणा और प्रेम का केंद्र है। इस केंद्र से जुट कर इहलोक और परलोक दोनों को सुधारा जा सकता। समारोह की शुरुआत भक्ति मण्डल के महिलाओं के मंगलपाठ से आरम्भ हुआ। इस दौरान मन्दिर में फूलों की झांकी और महाआरती की गई। उसके बाद भक्ति मंडल जौनपुर और मैहर के कलाकारों ने भजन संध्या में भावपूर्ण भजनो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.