अंबेडकर नगर, जनवरी 8 -- अम्बेडकरनगर, संवाददाता। कथा व्यास धर्मराज तिवारी ने कहा कि जब जब धर्म की हानि होती है, तब तब भगवान का अवतार होता है। धर्म की रक्षा को भगवान लीला करते हैं। जौनपुर के कथा व्यास धर्मराज तिवारी महाराज नगर के तमसा मार्ग के बाबा मैरिज लॉन में चल रही नव दिवसीय संगीतमई रामकथा के चौथे दिन गुरुवार को बोल रहे थे। कथा में उन्होंने भगवान श्रीराम के प्रकट होने और जन्म के समय अयोध्या के उत्सव का विस्तार से सजीव चित्रण किया। कथा से माहौल भक्ति से सराबोर रहा। भगवान श्रीराम भगवान के अवतार के विविध प्रयोजन पर चर्चा कर रोचक कथा सुनाई। कथा में होम्योपैथिक चिकित्सक डॉ रजनीश तिवारी ने कथा व्यास का स्वागत किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...