नई दिल्ली, जनवरी 28 -- वैकल्पिक हेडिंग आरक्षण के लिए धर्म बदलना नई धोखाधड़ी : शीर्ष कोर्ट क्रॉसर अदालत ने पीजी मेडिकल में दाखिला मांगने वालों की याचिका खारिज की याचिकाकर्ताओं ने आरक्षण का लाभ लेने को बौद्ध धर्म अपना लिया था कोर्ट ने हरियाणा के मुख्य सचिव को दो हफ्ते में विस्तृत रिपोर्ट देने को कहा नई दिल्ली, विशेष संवाददाता। सुप्रीम कोर्ट ने बुधवार को पोस्ट ग्रेजुएट मेडिकल कॉलेज में अल्पसंख्यक आरक्षण का लाभ लेने के लिए परीक्षा से ठीक पहले उच्च जाति के छात्रों द्वारा बौद्ध धर्म अपनाने को 'नए किस्म की धोखाधड़ी' बताया। अदालत ने कहा कि यह गंभीर चिंता का विषय है। शीर्ष अदालत ने हरियाणा के मुख्य सचिव से यह बताने को कहा कि राज्य में अल्पसंख्यक प्रमाण पत्र जारी करने के लिए क्या दिशा-निर्देश हैं। मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत और न्यायमूर्ति जॉयमाल्या ...