मैनपुरी, मई 31 -- नगर के कचहरी रोड स्थित रज्जो देवी कबीर आश्रम पर शनिवार को सदगुरु कबीरदेव की भव्य मूर्ति का अनावरण समाज कल्याण सचिव एल वेंकटेश्वर लू ने किया। कबीर आश्रम बाराबंकी के महंत निष्ठा साहेब, डीएम अंजनी कुमार सिंह, सीडीओ नेहा बंधु, कबीर आश्रम के महंत अमर साहेब ने भी मूर्ति के समक्ष अगरबत्ती जलाकर संत सम्राट सदगुरु कबीर देव को नमन किया। इसके उपरांत सत्संग का आयोजन हुआ और प्रसाद वितरण किया गया। मूर्ति अनावरण के उपरांत समाज कल्याण विभाग के सचिव ने कहा कि धर्म प्रेम, एकता सिखाता है। विकार छोड़ने पर ही भजन शुरू होता है। गाली गलौज छोड़ना भजन, प्रेम से जोड़ने वाली ही साधना है। ईश्वरी सत्ता सत्य को ही पसंद करती है जो सरल है वही अमर है। प्रेम का मार्ग बुद्धि को ठीक करता है। कबीर आश्रम बाराबंकी से आए प्रमुख वक्ता सदगुरु निष्ठा साहेब ने कहा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.