हमीरपुर, जनवरी 15 -- भरुआ सुमेरपुर, संवाददाता। पीड़ित किशोरी के पिता ने थाने में दी गई तहरीर में आरोपी युवक और उसके पिता पर सनसनीखेज आरोप लगाए। पीड़िता के पिता का कहना है कि युवक ने अपना धर्म और पहचान छिपाकर उसकी पुत्री को प्रेमजाल में फंसाया और फिर धर्म परिवर्तन का दबाव बनाया। पुत्री के इनकार करने पर उसके वीडियो वायरल किए। उधर, हिंदूवादी संगठनों ने इस प्रकरण को लव जिहाद से जोड़ते हुए पहले सोशल मीडिया में मुहिम चलाई और उसके बाद सड़कों पर प्रदर्शन करते हुए जमकर हंगामा काटा। इस पूरे बवाल ने कस्बे की शांति व्यवस्था को बुरी तरह से प्रभावित किया। लोगों में किसी बड़े बवाल की आशंका को लेकर भय का माहौल व्याप्त हो गया। कस्बे में कमलेश तिराहा निवासी अबान ने दूसरे समुदाय की किशोरी को अपना धर्म छिपाकर पहले प्रेम जाल में फंसाया और फिर अश्लील वीडियो बना लिए...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.