वाराणसी, जनवरी 6 -- बड़ागांव (वाराणसी)। कादीपुर रेलवे स्टेशन के पास और बड़ागांव नहर पुलिया के पास से धर्म परिवर्तन कराने वाले तीन अभियुक्तों को पुलिस ने सोमवार को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने बताया कि दुनियापुर हरहुआं गांव में रविवार दोपहर कुछ लोग महिला और पुरुषों को तरह तरह के प्रलोभन देते हुए ईसाई धर्म अपनाने के लिए प्रेरित कर रहे थे। जानकारी पर छापेमारी कर मुकेश कुमार, रवि जोसेफ, यूनुस जोसफ और कृष्ण कुमार मौर्य को गिरफ्तार कर लिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...