आगरा, फरवरी 10 -- थाना खंदौली क्षेत्र की ग्राम पंचायत खड़िया में मंगलवार दोपहर कथित धर्म परिवर्तन की सूचना पर हड़कंप मच गया। बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंच गए और सत्संग का विरोध किया। ग्रामीणों के हंगामे के बीच बाहर से आई महिलाएं अपनी-अपनी गाड़ियों में बैठकर वहां से चली गईं। जानकारी के अनुसार गांव के एक घर में पिछले तीन वर्षों से एक विशेष धर्म से जुड़ा सत्संग आयोजित किया जा रहा था। शुरुआत में ग्रामीणों ने इसे सामान्य धार्मिक आयोजन मानते हुए कोई आपत्ति नहीं जताई, लेकिन हाल के दिनों में इसकी गतिविधियों को लेकर चर्चाएं तेज हो गई थीं। मंगलवार दोपहर करीब तीन बजे ग्रामीणों को सूचना मिली कि सत्संग के माध्यम से कुछ लोगों को कथित रूप से धर्म परिवर्तन के लिए प्रेरित किया जा रहा है। ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। विरोध-प्रदर्शन शुरू कर दिया। बताया...