बदायूं, जनवरी 9 -- बिसौली, संवाददाता। जबरन धर्म परिवर्तन कराने के आरोपों को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। एक युवक की शिकायत पर हुई इस कार्रवाई में हिंदू से ईसाई बनाने का दबाव, प्रलोभन और डर दिखाकर धर्म बदलवाने के प्रयास का आरोप लगाया गया है। पुलिस का कहना है कि पूरे प्रकरण की गहन पड़ताल की जा रही है और इससे जुड़े संभावित नेटवर्क की भी जांच की जाएगी। मामला बिसौली कोतवाली के कस्बा गुलाबबाग मोहल्ले का है। यहां के रहने वाले सौदान आर्य पुत्र नत्थू आर्य ने बुधवार को कोतवाली में तहरीर देकर बताया कि कोतवाली क्षेत्र के अजनावर गांव की रहने वाली मीना पत्नी पुत्तन उसके घर पहुंची। महिला ने बताया कि उसे बिसौली कस्बे के किला स्थित चर्च से ईसाई धर्म के लोगों ने भेजा है, जिनमें काशीराम कॉलोनी किला निवास...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.