बलिया, फरवरी 22 -- सिकन्दरपुर। बजरंग दल के जिला संयोजक प्रतीक राय ने पुलिस को तहरीर देकर कुछ लोगों पर धर्म परिवर्तन कराने का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि कस्बा के एक ही एक व्यक्ति के मकान में बिहार के पटना का रहने वाला व्यक्ति प्रलोभन देकर लोगों को धर्म परिवर्तन करने के लिए बाध्य कर रहा है। पुलिस का कहना है कि शिकायती पत्र के आधार पर मामले की जांच की जा रही है। इसके बाद ही आगे की कार्रवाई की जायेगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...