रांची, फरवरी 20 -- रांची, हिन्दुस्तान ब्यूरो। पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने कहा है कि धर्म परिवर्तन के लिए यदि कोई गांव में आता है तो पेसा अधिनियम के अंतर्गत ग्रामसभा को अधिकार है कि उन्हें गांव में प्रवेश से रोका जाएगा। रघुवर दास ने कहा कि छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट के इस फैसले को सुप्रीम कोर्ट ने भी बरकरार रखा है। सुप्रीम कोर्ट ने आदिवासी संस्कृति को बचाने के लिए जो निर्णय दिया है, वह बहुत ही स्वागतयोग्य निर्णय है। पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि इस निर्णय के बाद धर्म परिवर्तन के धंधे पर रोक लगेगी। उन्होंने कहा कि झारखंड के भी सभी मानकी, मुंडा, पड़हा, परगनैत समेत सभी परंपरागत प्रधानों से वह अपील करते हैं कि वह भी पेसा अधिनियम के तहत अपनी ग्रामसभा से इस तरह का निर्णय पारित कराकर अपने गांव के बाहर बोर्ड लगाएं। आदिवासी संस्कृति और परंपरा को नष्ट करने...