मिर्जापुर, जनवरी 5 -- मिर्जापुर। जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रों की पुलिस ने धर्म परिवर्तन के आरोप में दो आरोपियों को सोमवार गिरफ्तार किया है। एक आरोपी लोगों को प्रलोभन देकर धर्मांतरण कराने का आरोप है। जो एक महीने से फरार चल रहा था। जबकि दूसरे आरोपी पर युवती को धर्म परिवर्तन के लिए दबाव बनाने का आरोप है। मामला राजगढ़ और कछवां थाना क्षेत्र का है। राजगढ़ संवाद अनुसार क्षेत्र के खटखरिया ग्राम पंचायत के चंदनपुर गांव में एक माह पूर्व ग्रामीणों को प्रलोभन देकर उनका धर्मांतरण कराने की सूचना पुलिस को मिली थी। जिस पर पुलिस ने चंदनपुर गांव निवासी आरोपी प्रमीला को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। जबकि धर्मांतरण मामले में दूसरा आरोपी फरार चल रहा था। पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी थी। सोमवार को दोपहर राजगढ़ थानाध्यक्ष वेद प्रकाश पांडेय मय हमराही संग गश्त पर निक...